दिनदहाड़े लालकुआं नगर में घुसा तेंदुआ, जल संस्थान कर्मी की भैस पर किया हमला

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं/नैनीताल। लालकुआं नगर में मंगलवार को दिन-दहाड़े एक तेंदुआ घुस आया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान तेंदुए ने जल संस्थान कर्मी की भैस पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इस दौरान लोगों द्वारा शोरगुल मचाने पर जंगल की ओर भाग गया। शहर में दिन-दहाड़े तेंदुए की धमक से भय का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को जल संस्थान के कर्मचारी विद्यासागर की भैस उनके घर के सामने मैदान में घास चर रही थी। करीब दोपहर साढ़े 12 बजे जंगल से एक तेंदुए मैदान में आ धमका और भैस पर हमला कर दिया। जब स्थानीय लोगों ने भैस और तेंदुए का संघर्ष देखा तो वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोरगुल मचाये जाने पर तेंदुआ भैस को जख्मी हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज के वन कर्मियों ने मौका मुआयना कर क्षेत्रीय लोगों से जानकारी जुटाई। वहीं इस नगर में तेंदुए के घुसने से लोगों में भय व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   संघ की पाठशाला से राज्यसभा की दहलीज तक: कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें भाजपा ने उत्तराखंड से बनाया उम्मीदवार?
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440