समाचार सच, देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय कुमार ने कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलकर उनके सेवा भाव, त्याग, कर्मठता का अनुसरण करते हुए राष्ट्र सर्वोपरि है के विचार को अपने आप मे समाहित कर देश के लिए कार्य करना चाहिए। यही इन महापुरुषों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अजेय कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी से पूर्व स्वदेशी अपनाओ का नारा देकर आत्मनिर्भर भारत की कल्पना की थी। आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसी मार्ग को बढ़ाने का कार्य किया हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य कर स्वावलम्बी आत्मनिर्भर व स्वच्छ भारत की परिकल्पना कर महात्मा गांधी के सपनों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी ने देश मे भेद भाव मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त सुचिता युक्त राजनीति का सूत्रपात किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के राम राज्य के सपने को चरितार्थ करते हुए देश मे गरीब , किसान मजदूर व समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर देश के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होना उनकी विलक्षण प्रतिभा को दर्शाता है। उन्होंने देश सर्वोपरि है ,देश के प्रति समर्पण व कर्तव्य निष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश महामंन्त्री कुलदीप कुमार ने दोनों महापुरुषों के देश के लिए किए योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सत्य अहिंसा का मार्ग दिखाया। उन्होंने देश की आज़ादी की लड़ाई को जन आंदोलन में बदला। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान किसान का नारा देकर किसानों के मनोबल को ऐसे क्षण में बढ़ाया जब देश मे अन्न की कमी थी और सभी देश वासियों से अन्न बचाने के लिए एक दिन का उपवास रखने का आह्वान किया था जिसको सम्पूर्ण देश वासियों ने सहजता से स्वीकार कर पूरी दुनिया को देश की एकता का परिचय दिया है। इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, विधायक श्रीमती चंद्रा पंत, प्रदेश कार्यालय मंन्त्री कौस्तुबा नंद जोशी, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, आदित्य चौहान, प्रवक्ता विनय ग़ोयल, नवीन ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, मधु भट्ट आदि उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












