केंद्रीय कारागार के उम्रकैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, सितारगंज। केंद्रीय कारागार के उम्रकैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उक्त उम्रकैदी को जेल में चक्कर आकर बेहोश हो गया था, जिसे चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक मूल रूप से रुद्रपुर का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

जानकारी के अनुसार जेल कर्मी कर्मवीर सिंह और अंकित कुमार बीते सोमवार की शाम को सेंट्रल जेल के उम्रकैदी चंद्रमोहन पुत्र राधेश्याम को बेहोशी की हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये थे। जहां चिकित्सक रविंद्र सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। मृतक चंद्रमोहन मूलनिवासी मोहल्ला रामपुरा रुद्रपुर एवं हाल निवासी बत्रा कॉलोनी जाफरपुर तहसील गदरपुर का रहने वाला था। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जेल कर्मियों का कहना है कि चंद्रमोहन को चक्कर आकर बेहोश हो गये थे। इधर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नरसिंह पैलेस में गूंजा बाबा नीब करौरी महाराज का जयघोष, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, शुद्ध घी के मालपुए का किया वितरण
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440