छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकती है, सुबह खाली पेट करें तुलसी का सेवन

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। धार्मिक रूप से तुलसी के पौधे को काफी पवित्र माना जाता है। घर में या फिर आंगन में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है और साथ ही परिवार में सुख समृद्धि आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे का जितना महत्व धार्मिक रूप से है, उतना ही आयुर्वेद में भी है। आयुर्वेद में तुलसी को औषधीय पौधा माना जाता है, जो व्यक्ति को कई रोगों से बचाता है। तुलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहेद फायदेमंद होती है। सुबह के समय खाली पेट तुलसी खाना अधिक कारगर साबित हो सकता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर तुलसी, शरीर की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें -   खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ-मिश्री चबाते हैं, तो इससे शरीर को मिलेंगे कई फायदे

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी, आयुर्वेद में कई तरह से इस्तेमाल की जाती है। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पेट से संबंधित परेशानियां जैसे पाचन में परेशानी, पेट में जलन व एसिडिटी टाइप की दिक्कतों को दूर करने में मदद करती है। वहीं, बॉडी के पीएच लेवल को भी मेंटेन करने में भी तुलसी काफी कारगर है। जानिये तुलसी का सेवन करने से होने वाले फायदे।

यह भी पढ़ें -   आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए

खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने के फायदे –

  • दिल के लिए फायदेमंद.
  • पाचन के लिए फायदेमंद.
  • त्वचा में निखार लाने में कारगर.
  • तनाव को कम करने में मददगार
  • सर्दी दूर करने में फायदेमंद
  • कैंसर को रोकने में मददगार
  • सर्दी-खांसी के लिए कारगर
  • कई बीमारियां होती हैं दूर
  • सेहत के लिए फायदेमंद है तुलसी के पत्तों का सेवन
  • सांस की बदबू से दिलाती है छुटकारा
  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कारगर
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440