लॉकडाउन नियम उल्लंघन : अंग्रेजी शराब दुकान संचालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत जारी लॉकडाउन आदेश का उल्लघंन करने पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालक पर धारा 188 आईपीसी तथा 51 को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 मे कार्यवाही करते हुये उसे गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के लिये आदेशित किया गया था। जिसके पालन मे पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के पर्यवेक्षण मे आज थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने लॉकडाउन के नियमो का उल्लंघन करने पर थाना क्षेत्र में बाईपास अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालक पंकज कोहली निवासी पटेल नगर देहरादून को सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन नियमांे का उल्लंघन करने पर धारा 188 आईपीसी व 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440