हल्द्वानी के खन्ना फार्म में लंबे समय से पेयजल संकट, क्षेत्रवासियों ने दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी के खन्ना फार्म तीनपानी में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह पाईप लाइन छोटी होना बताया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। खन्ना फार्म तीनपानी के निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग अपने अन्य कामकाज छोड़कर पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्हें काफी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इसकी वजह क्षेत्रवासियों ने पेयजल लाइन छोटी होना बताया है। उनका कहना है कि लाइन में बिछाए गए पाइप पलते हैं और आबादी अधिक है। जिसके चलते घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने पार्षद से समस्या का अपने स्तर से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। इसके लिए पार्षद को ज्ञापन भी सौंपा गया है। लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में दो इंच व्यास वाली पाईप लाइन डलवाई जाए तो इस समस्या से निजात मिल सकती है। पार्षद ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर से अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।
ज्ञापन में जगत सिंह भाकुनी, हेमा भाकुुनी, राहुल, दीपक, कैलाश नेगी, रमेश चंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह काला, सुनील गहतोड़ी, आनंद सिंह बोरा, बीना नेगी, मीना काला यशोदा देवी, प्रियंका गहतोड़ी, पंकज उपाध्याय आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440