मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक, एसएसपी ने दिये जांच के आदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। लंदन के सफल दौरे से लौटे मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के स्वागत के लिये आज बन्नू स्कूल रेसकोर्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा दी गयी रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की जांच के आदेश दिये गये हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। लेकिन इस दौरान स्वागत समारोह में भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। यहां देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं। भीड़ के कारण यहां स्थिति संभालने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें -   गुलदार का आतंक: घास काटने गई महिला पर हमला, मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

प्रातः 9.30 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी लंदन के ऐतिहासिक यात्रा के बाद देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड रेस कोर्स में पहुंचे जिसके बाद राजधानी में उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -   वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, ‘जय बदरी विशाल’ से गूंजा धाम, सीएम धामी रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगडों के साथ पुष्पवर्षा करके बन्नू स्कूल रेस कोर्स मैदान में भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक लंदन यात्रा से विदेशी निवेशकों का उत्तराखण्ड आना सुनिश्चित हुआ है, यह प्रदेश के लिये शुभ संकेत है। उक्त स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल विधायक सविता कपूर, आदेश चौहान, विनोद चमोली, खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, भरत लाल चौधरी, अनिल नौटियाल दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी रमेश गडीया, कैलाश पंत, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ऋषिकेश मेयर अनिता ममगई, अनिल गोयल, विनय गोयल, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों एवं महानगर के समस्त पार्षद एवं महानगर पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

Major lapse in security of Chief Minister Dhami

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440