वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में कई अहम फैसले, कार्यकारिणी का कार्यकाल 2027 तक बढ़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की आवश्यक बैठक 12 मई 2026 को पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन स्थित समिति कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे ने की, जबकि संचालन महामंत्री डी.के. पांडे द्वारा किया गया।

बैठक में हाल ही में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 के सफल आयोजन पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कई निर्णय लिए गए।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को मेडिकल कॉलेज सभागार में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में प्रमुख मांग प्रत्येक जिले में 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को राजकीय स्तर पर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से आयोजित किए जाने की थी। मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक घोषणा न होने पर वरिष्ठ नागरिकों में निराशा व्यक्त की गई। हालांकि समिति ने उम्मीद जताई कि इस संबंध में शीघ्र आदेश जारी होंगे और कार्यकारिणी लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें -   आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लेकर मेडिकल कॉलेज में कार्यशाला आयोजित

बैठक में आगामी 30 मई 2026 को प्रस्तावित कार्यकारिणी चुनाव पर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 अप्रैल 2027 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा निर्णय लिया गया कि 25 मई को गंगा दशहरा पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोतवाली हल्द्वानी के समीप हनुमान मंदिर के पास प्रातः 10 बजे से शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति ने इस आयोजन के लिए सहयोग करने वाले दानदाताओं का स्वागत करने की बात कही।

यह भी पढ़ें -   जिला बदर की बड़ी कार्रवाई, सात कुख्यात अपराधियों को छह माह के लिए किया निष्कासित

बैठक में हीरा बल्लभ जोशी, ललित मोहन पांडे, भुवन चंद्र पांडे और बालम सिंह मेहरा को समिति की स्थायी सदस्यता प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं समिति सदस्य डॉ. त्रिभुवन शर्मा और डॉ. आशुतोष पंत, जिन्हें 30 अप्रैल को आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था, का भी अभिनंदन किया गया।

अंत में अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय गान के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की।

बैठक में इंद्र सिंह निगल्टिया, डी.के. पंत, डी.के. बल्यूटिया, प्रताप सिंह जंतवाल, विष्णु सिंह रावत, राजेंद्र सिंह ऐरी, बी.डी. जोशी, डॉ. शिवदत्त तिवारी, रमेश चंद पांडे, सी.एम. पांडे, श्रीमती नीरू धवन, श्रीमती मीरा श्रोत्रिय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440