दहेज में कार न देने पर विवाहिता को निकाला घर से

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में दहेज प्रताड़ना का मामला प्रकाश में आया है। दहेजलोभी ससुरालियों ने दहेज में कार न लाने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर सौंप ससुरालियों पर कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में नेहा परिहार ने कहा कि उसका विवाह 5 दिसंबर 2019 को एक प्राइवेट कंपनी में इजीनियर के पद पर कार्यरत हिम्मतपुर तल्ला में रहने वाले महेन्द्र डोभाल पुत्र राम सिंह डोभाल के साथ हुआ था। विवाह के समय परिवारजनों ने बारात की आवभगत के साथ ही हैसियत के अनुसार दान व उपहार भी दिये। विवाह के कुछ दिन तो सबकुछ ठीकठाक चलता रहा। लेकिन इसके बाद ससुराली उससे और दहेज की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा। जिसके चलते उसे आंख से भी कम दिखाई देने लगा है। विवाहिता के अनुसार आए दिन होने वाली मारपीट के चलते उसका स्वास्थ्य बिगड़ा तो पति उसे मायके छोड़ गया। उसे यह कहा गया कि दहेज में कार व अन्य सामान लाने पर ही वह घर में कदम रखे। ऐसा न करने पर उसे तलाक देने की धमकी भी दी गई। उसने बताया कि कई बार उसकी अपने पति व ससुरालियों के साथ काउंसिलिंग भी हुई, लेकिन दहेजलोभी ससुरालियों पर इसके बाद भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अब पीड़िता ने पुलिस से दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और प्रतिभा का बना उत्सव, ‘अभिव्यक्ति-2026’ का तीन दिवसीय महोत्सव शानदार अंदाज में संपन्न
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440