वीएमके स्पेशल स्कूल के मंद बुद्धि बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम के तहत वीएमके स्पेशल स्कूल के मंद बुद्धि बच्चों ने स्कूल परिसर और नगर क्षेत्र मे स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान रैली के माध्यम से बच्चों ने क्षेत्र वासियो को सफाई की महत्ता से अवगत कराया। इस मौके पर मंद बुद्धि बच्चों के द्वारा साफ-सफाई का कार्य क्षेत्र के लोगों को खूब आकर्षित किया। आपको बता दें कि मंद बुद्धि बच्चों के लिये वीएमके स्पेशल स्कूल हैं। जिसमें ऐसे बच्चों को शिक्षण विधियों से समाज की मुख्यधारा जोड़ने का कार्य किया जाता है।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती राखी पाठक ने कहा कि सफाई एक दिन का कार्य नही है इसे अपने जीवन मे दिनचर्या के रूप मे अपनाना होगा। उनका कहना था कि स्वच्छता अभियान की सफलता तभी संभव है जब सब इसे अपनी जिम्मेदारी समझे।
इस अवसर पर शिक्षिका काजल रौतेला, चम्पा पाण्डे, मोनिका शर्मा, सुनीता यादव, खुशबू बिष्ट, स्नेहा माहेश्वरी, भगवती बिष्ट, गंगा देवी एवं स्कूली बच्चें मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर भाजपा का दांव, नैनीताल के दिनेश आर्य को बनाया उम्मीदवार; 16 अक्टूबर को मतदान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440