शीशा एक बहुत ही शक्तिशाली ऊर्जावान वस्तु है, भूल कर भी इसे दीवार पर न लगाएं

खबर शेयर करें

Mirror is a very powerful energetic object, do not put it on the wall even by mistake

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। किसी भी घर में मिरर का होना एक बहुत ही आम बात है। परन्तु यदि मिरर गलत जगह पर हो तो उस घर में रहने वाले लोगों का दुर्भाग्य भी बन सकता है। जी हां, वास्तु के अनुसार मिरर एक बहुत ही शक्तिशाली ऊर्जावान वस्तु है। यह न केवल खुद की एनर्जी क्रिएट करता है बल्कि दूसरी चीजों की एनर्जी को भी कई गुणा बढ़ा देता है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार मिरर को घर में सही जगह पर रखना आपके लिए सौभाग्य ला सकता है। इसी तरह यदि गलत जगह पर शीशा लगाया जाए तो यह बर्बाद भी कर देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशा लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों को जान कर आप भी अपना भाग्य बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम

शीशा ऐसी जगह न हो जहां कबाड़ रखा हो
वास्तुशास्त्र के अनुसार न तो शीशे को कबाड़ में रखना चाहिए और न ही इसे ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां इसमें कबाड़ का सामान दिखाई दें। ये दोनों ही स्थितियां अशुभ मानी गई हैं। यदि आपके घर में भी यह परिस्थिति बन रही है तो इसे तुरंत ही हटा दें। अन्यथा यह आपके लिए दुर्भाग्य लेकर आ सकता है।

बेडरूम में न लगाएं शीशा
इन दिनों बेडरूम में शीशा लगाने का प्रचलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि ज्योतिष के अनुसार यह गलत है। यदि मिरर इस तरह लगा हुआ है कि उसमें बिस्तर का रेफ्लेक्शन दिखाई देता है तो इसे तुरंत बदल दें। ऐसा मिरर उस रूम में रहने वालों के लिए बीमारियां और अनावश्यक खर्चें लेकर आता है। यदि नहीं हटा सकते हैं तो कोशिश करें कि वह मिरर ज्यादा से ज्यादा समय ढंका हुआ रहे।

अलमारी के दरवाजों पर भी न लगाएं शीशा
अक्सर वास्तुशास्त्री अलमारी के बाहरी हिस्से में मिरर लगाने के लिए मनाही करते हैं। ऐसा मिरर घर में नेगेटिव एनर्जी रेडिएट करता है और दुर्घटनाओं का कारण बनता है। बहुत बार ऐसे घर में रहने वाले लोग आर्थिक तंगी के चलते बर्बाद हो जाते हैं। अतः या तो अलमारी पर शीशा न लगाएं या उसे अधिकाधिक समय ढंक कर रखें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.58 लाख मतदाता; छूटे नाम जोड़ने के लिए 7 अक्टूबर से विशेष अभियान

न रखें टूटा हुआ आईना
कहा जाता है कि जब घर के किसी सदस्य पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली होती है तो उसे आईना अपने उपर ले लेता है। ऐसे में वह शीशा तड़क या चटक कर टूट जाता है। यह आपकी गाड़ी का व्यू मिरर हो सकता है, आपके घर का मेन मिरर हो सकता है या फिर कुछ और। ऐसा होने पर कभी भी अपने घर में शीशे को न रखें, बल्कि उसे तुरंत ही घर से बाहर फेंक दें। अन्यथा टूटा हुआ शीशा घर में किसी दुर्घटना का कारण बनता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440