महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत वापस न लेने पर महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा पुलिस को तहरीर सौंपी है। महिला का कहना है कि बीती एक अगस्त को क्षेत्र का ही रहने वाला सुनील आर्या नामक युवक उसके घर आया। इस बीच इस युवक ने उसे कुछ खाने के लिए दिया। जिसे खाने के बाद उसे बेहोशी आने लगी। आरोप है कि उसके बेहोश हो जाने के बाद इस युवक ने उसके साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं उसने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। होश में आने के बाद जब महिला ने आरोपी युवक से उसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो उसने वीडियो का हवाला देते हुए मुंह बंद रखने को कहा। इसके बाद उसने किसी तरह पूरे मामले से परिवारजनों को अवगत कराया। इस पर पुलिस को तहरीर सौंपी गई। इसका पता चलने पर आरोपी युवक उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। इसके लिए उसे वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। एसओ नंदन सिंह रावत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440