समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पति ने उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में मित्र कॉलोनी दमुवाढूंगा मल्ला प्लाट निवासी भुवन चन्द्र ने कहा है कि उसकी पत्नी रेशमा बीती 1 अक्टूबर को अचानक घर से लापता हो गई। उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस से पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



