उत्तराखंड में आखिरकार मानसून की एंट्री, 48 घंटे का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में मूसलाधार बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार, 30 जून को मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि राहत के साथ मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 1 और 2 जुलाई को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -   10 हजार के इनामी लूट आरोपी को पुलिस टीम ने ग्रेटर नोएडा से दबोचा

इसके अलावा चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत कई जिलों में भी भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज बारिश के दौर और झोंकेदार हवाओं की भी संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए संबंधित जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून की सक्रियता आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगी। हालांकि इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में कांग्रेस के मंच पर फूटा अंदरूनी विवाद! भाषण से भड़के विधायक मयूख महर, समर्थकों संग बीच सम्मेलन से निकले बाहर

आंकड़ों के अनुसार जून महीने में उत्तराखंड में केवल 83 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 132 मिलीमीटर होता है। यानी जून में प्रदेश में औसत से काफी कम बारिश हुई।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास जाने से बचें, पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440