सुबह खाली पेट खाएं 1 कीवी, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कीवी फल विटामिन ए, सी, के, पोटेशियम , फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होकर बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। वैसे तो इसे किसी भी समय खा सकते हैं। मगर एक्सपर्ट अनुसार, सुबह खाली पेट कीवी खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं कीवी खाने का तरीका व फायदे…

ऐसे और इस समय खाएं कीवी
ज्यादातर लोग कीवी को छीलकर खाते हैं। मगर इसके छिलके भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ऐसे में कीवी को छिलकों के साथ खाा ज्यादा फायदेमंद होता है। आप इसे डेली डाइट में सीधे खाने के अलावा इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। इसके साथ ही वैसे तो कीवी को किसी भी समय खाया जा सकता है। मगर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना गया है। चलिए जानते हैं कीवी खाने से फायदे…

पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त
कीवी में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसतरह कब्ज, गैस, एसिडिटी, अपच आदि पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चेन लूट का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

दिल रहेगा स्वस्थ
एक्सपर्ट अनुसार, सुबह खाली पेट कीवी खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। इससे दिल मजबूत होती है। ऐसे में हार्ट पेशेंट्स व दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए सुबह खाली पेट कीवी खाना बेस्ट माना गया है।

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डेली डाइट में कीवी शामिल करनी चाहिए। इसे खाने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत दूर होती है।

यह भी पढ़ें -   चरक जयंती पर आयुर्वेद की प्रासंगिकता पर हुआ मंथन, विशेषज्ञों ने साझा किए उपचार के अनुभव

वजन घटाए
फाइबर से भरपूर कीवी खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में ओवरइटिंग की परेशानी से बचाव रहता है। इसतरह इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए
कीवी खाने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। इससे वायरल इंफेक्शन का खतरा भी काफी हद तक कम रहता है।

थकान करे दूर
पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कीवी खाने से थकान, कमजोरी आदि दूर होकर दिनभर फ्रेश फील होता है।

स्किन करेगी ग्लो
शरीर के साथ स्किन के लिए भी कीवी फायदेमंद मानी गई है। एक्सपर्ट अनुसार, रोजाना सुबह खाली पेट कीवी खाने से चेहरे पर पिंपल्स की शिकायत दूर होती है। इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होकर चेहरा बेदाग, मुलायम व जवां नजर आता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440