सुबह उठकर गर्म पानी पीने से होते ही हैं फायदे लेकिन रात में सोने से पहले पीने के जाने फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों में अधिकतर लोग सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं। पीने के अलावा लोग नहाने के लिए भी गर्म पानी का ही इस्तेमाल करते हैं। जानकार कहते हैं कि गर्म पानी हमारे शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। लेकिन गर्म पानी के ये फायदे केवल सुबह के समय ही नहीं बल्कि रात के टाइम भी पीने से मिलते हैं।

गर्म पानी से बॉडी होती है डिटॉक्स
गर्म पानी हमारे शरीर को डिटॉक्स यानी विषैले-तत्वों से मुक्त करता है, साथ ही हमारी इम्यूनिटी भी मजबूत करता है। इसके अलावा संक्रामक रोगों से भी बचाए रखता है। इससे होने वाले दूसरे फायदों के अलावा रात में गर्म पानी पीने से हमें नींद भी अच्छी आती है। लेकिन बता दें कि गर्म पानी पीने के फायदे केवल सुबह के समय ही नहीं मिलते। रात के समय भी गर्म पानी पीना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।

रात में सुधारेगा पाचन-क्रिया
गर्म पानी पीने से अपच की दिक्कत दूर होती है और पाचन-क्रिया बेहतर बनती है। क्योंकि गर्म पानी पेट में खाना पचाने के लिए निकलने वाले पाचक-रसों का स्राव बढ़ा देता है। पाचन सही होने पर गैस या एसिडिटी से भी बचाव होता है। रात में गर्म पानी पीने के बाद खाना जल्दी पचेगा और आप अच्छा भी फील करेंगे।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

कम होगा शरीर का एक्सट्रा फैट
अगर आप रात में सोते समय एक गिलास गर्म पानी पीकर सोते हैं, तो इससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है। डॉक्टर भी रात में गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं। कहते हैं कि गर्म पानी पीने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम होता है।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

रात को आएगी सुकूनभरी नींद
एक्सपर्ट्स की मानें तो रात में गर्म पानी पीने से मानसिक तनाव भी कम होता है। मानसिक तनाव नहीं होगा, तो आपको नींद भी अच्छी आएगी और सुबह उठकर आप फ्रेश भी फील करेंगे। इससे डिप्रेशन की समस्या में भी बहुत राहत मिलती है।

स्किन पर आएगा निखार
गर्म पानी पीने से पेट ही नहीं स्किन को भी कई फायदे होते हैं. कहते हैं कि रात में सोते समय गर्म पानी पीने से स्किन ग्लो करती है और कई बीमारियां भी स्किन से कोसों दूर रहती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440