मच्छर से होने वाली बीमारियों में सबसे खतरनाक डेंगू फिवर होता है आइए जानते हैं इससे बचने के घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बरसात का मौसम आने के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मच्छरों के कारण होनेे वाली बीमारियां भी इस मौसम में ज्यादा हो जाती है। इन बीमारियों में प्रमुख रूप से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुईयां आते हैं। मच्छर से होने वाली बीमारियों में सबसे खतरनाक डेंगू फिवर होता है। इसकी वजह से लोग मौत के शिकार जल्दी हो जाते हैं।

डेंगू में जोड़ों में दर्द और तेज बुखान मुख्य लक्षण माना जाता है। डेंगू में मौत का कारण प्लेटलेट्स का लगातार कम होते जाना होता है। इस बीमारी से बचने का एकमात्र तरीका होता है कि आप अपने प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने की कोशिश करें। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करने की सलाल एक्सपर्ट द्वारा दिया जाता है।

शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए कुछ खास पदार्थों का सेवन भी फायदेमंद होता है। ज्यादातर पदार्थ ऐसे हैं जिसका उपयोग आप अपने घर में ही कर सकते हैं। डेंगू की बीमारी बेहद खतरनाक होती है किसी भी प्रकार का इसमें खतरा मोल नहीं लेना चाहिए। आपको अपने डॉक्टर की सलाह से इन पदार्थों का भी उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   ज्योलीकोट में दूषित पानी का कहर! 2 की मौत, 250 से ज्यादा बीमार… आखिर तीन महीने तक क्यों नहीं जागा सिस्टम?

आइए जानते हैं कुछ खास घरेलू उपाय जो डेेंगू में मददगार होते हैं।

तुलसी पत्ता
तुलसी पत्तों के साथ काली मिर्च को पानी में डालकर उबाल लें और इसका सेवन करें। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। यह एंटी बैक्टीरियल की तरह काम करता है। सिर्फ तुलसी पत्तों को भी पानी में उबालकर पीया जा सकता है। तुलसी में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का गुण होता है। तुलसी पत्ते के इन दोनो पेय को आप दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी! पिथौरागढ़ में 24 और बागेश्वर में 8 सड़कें बंद, 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

मेथी पत्ता
डेंगू के बुखार में मेथी के पत्ते को उबाल कर पीना भी बहुत अच्छा होता है। मेथी पत्ता शरीर को डिटाक्स करने में मददगार होता है। मेथी पत्ता का सेवन डेंगू के मच्छर द्वार शरीर में दिये गये विषाक्त पदार्थ को जल्द बाहर करने में मदद मिलती है।

पपीते पत्ता
डेंगू के बुखार में पपीते का पत्ता भी फायदेमंद होता है। पपीते के पत्ते में पपेन शरीर के पाचन शक्ति को मजबूत करता है। पपीते के पत्ते का जूस पीने से प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ते हैं।

नारियल पानी
शरीर के प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है। डेंगू के मरीज को इसके लिए नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी में मिनरल्स और कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार होते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440