स्मैक पीने के लिये पैसे न देने पर मां पर चाकू से हमला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्मैक के लिए पैसे न देने पर नशेड़ी ने अपनी ही मां पर चाकू से हमला बोल दिया। मां ने किसी तरह अपनी जान बचाकर पुलिस की शरण ली है।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र लाइन नंबर एक निवासी कमरजहां पत्नी रईस अहमद के अनुसार उसका पुत्र सलमान आये दिन स्मैक पीने के लिये उससे पैसों की मांग करता है। मां द्वारा इनकार करने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाता है। बीती शाम भी सलमान ने उससे स्मैक के लिए पैसे मांगे। उसके मना करने पर सलमान ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। मां ने किसी तरह अपनी जान बचाकर क्षेत्र के थाना में शरण ली। पुलिस ने मां की तहरीर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440