मां ने पुत्र की मौत पर जताया संदेह, पुलिस को दी तहरीर में लगाया इस पर हत्या का आरोप…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक मां ने पुत्र की मौत पर संदेह जताया है। उसने पुत्र के दोस्त पर हत्या करने की शक जाहिर किया है। मां द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गोविन्दपुरम बिठौरिया नंबर एक में रहने वाली गीता नेगी ने मुखानी थाना पुलिस को तहरीर सौंप पुत्र की मौत पर संदेह जताया है। महिला का कहना है कि उसका पुत्र नितेश नेगी बीती 25 सितम्बर को चीनपुर कुसुमखेड़ा निवासी अपने दोस्त प्रतीक पनेरू के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन 26 सितम्बर को उसे यह सूचना मिली कि उसके पुत्र का शव मोर्चरी में रखा गया है। जहां उसने शव की शिनाख्त की। महिला का कहना है कि उसका पुत्र जब 25 सितम्बर को घर से निकला था तो सही सलामत था। ऐसे में उसकी स्वाभाविक मौत नहीं हो सकती है। उसने अपने पुत्र के दोस्त प्रतीक पर उसकी हत्या का शक जाहिर किया है। महिला का कहना है कि प्रतीक नशेड़ी किस्म का है, संभावतया उसी ने नशे में उसके पुत्र की हत्या कर दी होगी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440