समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तरांचल दीप के पत्रकार एवं प्रेस क्लब हल्द्वानी के उपाध्यक्ष रवि दुर्गापाल की माताजी जीवंती देवी का रविवार सुबह को निधन हो गया। वे करीब 73 वर्ष की थीं। पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया।
उनकी माता का अंतिम संस्कार रानीबाग के चित्रशिला घाट में किया गया। जीवंती देवी के तीन पुत्र कृष्णकांत दुर्गापाल, रवि दुर्गापाल और विनोद दुर्गापाल ने मां को संयुक्त रूप से मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में शहर भर के राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।
इधर समाचार सच न्यूज पोर्टल के कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकार रवि दुर्गापाल की माता जी निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतक आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में अजय चौहान, नीरू भल्ला, सुशील शर्मा, पंकज जोशी, रोहित यादव, कमल जोशी आदि पत्रकारगण उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


