गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेंगे कूड़े के पहाड़, 9 करोड़ की योजना से मिलेगा प्रदूषण से छुटकारा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा कूड़े के पहाड़ अब जल्द खत्म होने की ओर बढ़ रहे हैं। नगर निगम ने करीब 1.75 लाख मीट्रिक टन पुराने लेगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए 9 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना शुरू कर दी है। इसके तहत अत्याधुनिक लेगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे कचरे के ढेर हटाने का काम तेजी से आगे बढ़ेगा।

कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी में लंबे समय से कूड़ा निस्तारण एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड में सालों से जमा कचरे के कारण आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही थीं। अब नगर निगम ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई कार्ययोजना तैयार की है।

नगर निगम के मुताबिक, लेगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कार्यदायी संस्था का चयन भी कर लिया गया है। जनवरी में पुराना अनुबंध समाप्त होने के बाद प्लांट का संचालन बंद हो गया था, जिसके चलते ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे का दबाव लगातार बढ़ता गया।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 से पहले जमा हुए कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए जल्द काम शुरू किया जाएगा। साथ ही गीले कचरे के प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए कानपुर की एक फर्टिलाइजर कंपनी के साथ समझौता किया गया है। इस व्यवस्था के तहत गीले कचरे से कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों और शिल्पकारों का हुआ सम्मान, आत्मनिर्भर भारत में हथकरघा की भूमिका पर जोर

नगर निगम का कहना है कि नई कचरा प्रबंधन प्रणाली लागू होने के बाद हल्द्वानी समेत आसपास के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को दुर्गंध व प्रदूषण से राहत मिलेगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने में भी यह योजना अहम भूमिका निभाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440