विजयपुर–पहाड़पानी सड़क पर सांसद अजय भट्ट का एक्शन, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने शुक्रवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विजयपुर (गोलापार) में प्रस्तावित विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और विकास संबंधी मांगों को विस्तार से सुना।

निरीक्षण के बाद सांसद अजय भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान पर भी जोर दिया।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। सड़क, पेयजल, विद्युत तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सौंपा प्रार्थना पत्र

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अपनी अपेक्षाएं सांसद के समक्ष रखीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   केदारनाथ पैदल मार्ग फिर बंद, भारी बारिश के बाद छौड़ी में बोल्डर-मलबा गिरा, यात्रियों की आवाजाही रोकी गई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440