“Nasro Mansoor Guru Gobind Singh, Azdi Manzoor Gur Gobind Singh” on Prakash Parv

समाचार सच, हल्द्वानी। सिखों के दसवे गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी के प्रकाश पर्ब (Prakash Parv) के उपलक्ष्य में आज पांचवें दिन प्रभात फेरी (Prakash Parv) गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा से प्रातः साढ़े पांच बजे शुरू हुई। प्रभातफेरी नैनीताल रोड, तिकोनिया चौराहा, ठंडी सड़क, गोविंद पूरा, सुभाष नगर, आवास विकास चौराहा, श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल होते हुए गुरुद्वारा गुरु नानक पूरा पहुंची। भारी संख्या में लोगो ने प्रभात फेरी में भाग लिया। शबदी जत्थों के रूप में संगत का उत्साह देखते ही बनता था। जगह जगह संगत ने घरों को बिजली की मालाओं से सजा कर, आतिशबाजी कर व प्रभातफेरी (Prakash Parv पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा गुरु नानक पूरा पहुंच कर कमेटी ने प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया, संगत ने कीर्तन दरबार में हाज़िरी भरी और मुख्य ग्रंथी जी ने अरदास कर प्रभातफेरी ( Prakash Parv(का समापन किया। अतः गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंघ ने गुरुद्वारा गुरुनानक पूरा कमेटी, अध्यक्ष अमरजीत सिंघ बिंद्रा व संगत का धन्यवाद किया। इस क्रम में कल आखिरी प्रभातफेरी गरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा हल्द्वानी जाएगी।
प्रभातफेरी में रंजीत सिंघ, अमरजीत सिंघ, नरेंद्रजीत सिंघ रोडू, परमजीत सिंघ शंटी, जसपाल सिंघ, रविंदर पाल सिंघ, तजिंदर सिंघ, जसपाल सिंघ मालदार, परविंदर सिंघ प्रिंस, मनप्रीत सिंह,गुरप्रीत सिंघ, त्रिलोक सिंघ, अवनीत सिंघ, चरनजीत सिंघ, मनजिंदर सिंघ, अमरजोत सिंघ, हरमीत सिंघ, अमनप्रीत सिंघ, अमरीक सिंघ, कुलवंत सिंघ, हरप्रीत सिंघ, मंजीत सिंघ, गुरविंदर सिंघ, सनप्रीत सिंघ, बलविंदर सिंघ, आदि ने सहयोग किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















