समाचार सच, हल्द्वानी। पड़ोसी के किरायेदार को शरण देना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि किरायेदार घर में रखी हजारों की रकम चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। यहां रानीबाग वन (चौकी बैरियर) के समीप रहने वाले इन्दर सिंह भण्डारी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले आशीष गुप्ता के मकान में लियाकत अली पिछले दो वर्षों से बतौर किरायेदार रहता है। लंबे समय से किराया न देने पर आशीष गुप्ता ने उसे 8 अक्टूबर की रात मकान से बाहर निकाल दिया। रात्रि में लियाकत ने उससे शरण मांगी तो उसने उसे रहने की जगह दे दी। अगली सुबह वह अपनी दुकान पर चला गया। आरोप है कि इस बीच लियाकत उसके घर से अपने सामान के साथ ही अलमारी में रखी उसकी 45 हजार रूपये की नगदी चोरी कर ले गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


