नवयुवक संघ व सनातन धर्म सेवा समिति सहित आदि ने शोभायात्रा के साथ किया श्रीगणेश भगवान की मूर्ति का विसर्जन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में विगत कई दिनों से चल रहे दर्जनों से अधिक जगहों पर चल रहे श्री गणेश महोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। साथ ही श्री गणेश भगवान की मूर्ति की विधिविधान से नित्य पूजा अर्चना हो रही है। इसी के साथ ही कई जगहों पर नगर में शोभायात्रा व मूर्ति विसर्जन के साथ कार्यक्रम समापन हो गया है।

इधर नवयुवक संघ की ओर से बरेली रोड पीसीएफ प्लाजा में आयोजित गणेशोत्सव का शुक्रवार को मूति विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस मौके पर संघ ने देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियांे के साथ भक्तों ने शहर के विभिन्न मार्गों से गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में गगन बैण्ड ने सुन्दर भजनों से भक्तजनों मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में गणपति बप्पा की जयकारों के साथ रानीबाग में मूर्ति विसर्जन हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनू पुरी, तरूण तेजवानी, सन्नी सेठी, श्ंाकर भुटियानी, विनोद आनंद, बलबीर ठाकुर सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 11 जुलाई 2026: द्वादशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

दूसरी ओर रेलवे बाजार स्थित श्री सनातन धर्म सेवा समिति, समता आश्रम कमेटी, पाण्डे निवास कमेटी, बद्रीपुरा कमेटी सहित आदि की ओर से 5 दिवसीय से आयोजित गणेशोत्सव का भी शोभायात्रा के साथ मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440