कमरे से बरामद हुआ वृद्ध का शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज कंट्रोल रूम के द्वारा थाना नेहरुकोलोनी पुलिस को सूचना मिली कि ज्वालपा एनक्लेव मोहकमपुर में एक व्यक्ति कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर मकान मालिक नवीन सिंह रावत ने पुलिस को बताया की दीपचंद पटेल पुत्र भैया लाल पटेल निवासी 165 गोपाल सदन माता मंदिर रोड अजबपुर कला देहरादून उम्र 58 वर्ष करीब 20 दिन पूर्व उनके यहां किराए पर रहने आए थे। जो कि अकेले ही रहते थे। आज सुबह कमरे से बाहर नहीं निकले तो चैक किया तो बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे।108 को मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा बताया कि दीपचंद पटेल की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने मृतक दीपचंद पटेल के परिजनों को सूचित किया जो कि मौके पर आए, परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440