पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। साथ ही उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। तिकोनिया चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल चौक पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व कार्यक्रम संयोजक प्रदीप जनोटी ने पं उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही पं उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा के सचिव दिनेश आर्य, जिला मंत्री दिनेश खुल्बे, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट, नगराध्यक्ष विनीत अग्रवाल, नवीन पंत, संजय दुम्का, देवेंद्र बिष्ट, दीपक मेहरा, प्रताप रैक्वाल, ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, मधुकर श्रोतीय, प्रवीन रावत, मनीष पाल, कपिल अग्रहरि, आशीष मल्होत्रा, वीरेंद्र जायसवाल, विजय साहू आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खरगे की हल्द्वानी रैली को लेकर कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, प्रकाश जोशी के स्वागत के साथ तैयारियों का आगाज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440