समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। नगर में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके खिलाफ पुलिस भी अभियान छेड़े हुए हैं। जिसके तहत आये दिन कोई न कोई नशे का सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ रहा है। इस क्रम में लामाचौड़ चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान लालडांट रोड वसुंधरा कालोनी के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके थैले से 66 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। पकड़ा गया तस्कर पीपल पोखरा लामाचौड़ का रहने वाला है और वह ठेके से शराब खरीद कर उसे ग्रामीण क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस कारोबार में सक्रिय रहा है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



