समाचार सच, हल्द्वानी। दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए। जिनमें से एक को बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 राजपुरा निवासी 18 वर्षीय दिव्यांशु आर्या पुत्र यशपाल आर्या अपने भगवानपुर ब्लॉक में रहने वाले 21 वर्षीय दोस्त लोकेश उर्फ लक्की पुत्र भगवत के साथ रविवार की दोपहर पर बाइक पर सवार होकर रूद्रपुर जा रहा था। इस बीच रामपुर रोड के टांडा जंगल में बेलबाबा से कुछ दूरी पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दिव्यांशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लोकेश बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे की सूचना पर टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लक्की को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भिजवाया। साथ ही सड़क से दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को हटाया। बेस चिकित्सालय में कोतवाल संजय कुमार ने लक्की से घटना के बावत जानकारी जुटाई। उसने बताया कि बस को ओवरटेक करने के दौरान एक अन्य बाइक उनके सामने आ गई, जिससे यह हादसा हो गया। उसने यह भी बताया कि वह दोनों बाइक पर सवार होकर रूद्रपुर में अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहे थे और बाइक दिव्यांशु चला रहा था। इस हादसे में दूसरा बाइक सवार के भी घायल होने व उसे रूद्रपुर के अस्पताल में ले जाना बताया जा रहा है। मृतक दो भाईयों में छोटा था और उसके पिता यशपाल आर्या विद्युत विभाग में चालक के पद पर कार्यरत बताये जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


