हृदयमें रक्त के प्रवाह में कमी के कारण होने वाला दर्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कंठशूल (एन्जाइना) सीने में होने वाला दर्द या दबाव हैं, जो हृदय में रक्त के प्रवाह में कमी के कारण उत्पन्न होता है। इससे बांहों, जबड़े या पीठ के ऊपरी भाग में भी दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द इस बात का संकेत है कि हृदय को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही है तथा आपको दिल का दौरा रोकने के लिए उपचार की आवश्यकता है। मैक्स के हार्ट रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि कंठशूल कभी भी हो सकता है, लेकिन ये कारण प्रमुख होते हैं:
-अधिक कार्य, व्यायाम या शारीरिक गतिविधि करना। अत्यधिक भोजन करना।
-धूम्रपान करना या तम्बाकू-सिगरेट का उपयोग करना।
-अधिक गर्म व सर्द तापमान कारण।
-भावनात्मक या तनावपूर्ण घटनाएं घटने पर।
लक्षण:
-एन्जाइना के लक्षण काफी कुछ दिल के दौरे के लक्षणों जैसे हो सकते हैं।
-सीने, बांहों, जबड़े, कंधों या गर्दन में दर्द या दबाव या खिंचाव अथवा भारीपन महसूस होना, पसीना आना, सांस फूलना, मितमली या उल्टी आना, पेट में दर्द, बेहद थकान लगना, चक्कर या बेहोशी, महसूसर करना, कुछ लोगों को कोई लक्षण महसूस न हीं होते।
क्या करें – जब भी एन्जाइना का दर्द महसूस हो तुरंत आराम का प्राथमिकता दें। कितना भी जरूरी काम हो उसे छोड़कर रेस्ट करिए।
-एन्जाइना से संबंधित जो भी दवाएं हों उनका सेवन करें। ध्यान रखें ये दवाएं डॉक्टर के परामर्श के अनुसार होनी चाहिए। इस दवा को नाइट्रोग्लिसरीन कहते हैं।
-दर्द अगर ज्यादा बढ़ हा हो तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
-डॉक्टरी परामर्श या फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह लेकर जरूरी व्यायाम को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440