पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में बने केबी स्टूडियो में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

खबर शेयर करें

समाचार सच, पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के परिसर में बनी एक दुकान में आग लग गई है दुकानदार ने बताया कि आग के कारण लाखों का नुकसान हो गया है। मौके पर पहुंची अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि स्थित बड़ी मार्केट में स्थित केबी स्टूडियो में आज सुबह भीषण आग लग गई। जिससे आसपास अफरातरफी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

दुकान स्वामी रुद्रपुर निवासी निखिल की पन्त विवि की बड़ी मार्केट में केबी स्टूडियो नाम दुकान है। गुरुवार की शाम को स्टूडियो बन्द कर वह घर चले आए। शक्रवार सुबह करीब नौ बजे स्टूडियो से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने निखिल के साथ – साथ अग्निशमन अधिकारी सिडकुल को भी इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी इशम सिंह ने साथियों के साथ बड़ी मार्केट पहुंच गये और आग बुझाने में जुट गए। जब तक कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक स्टूडियो में छह कैमरे, तीन कप्यूटर, तीन प्रिंटर सहित लाखों रुपये का सामान जल चुका था। अग्निशमन अधिकारी इशम ने बताया कि दुकान में आग का कारण शॉट सर्किट हो सकता है। विभाग की तीन गाड़ियों ने इस आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी निखिल के अनुसार लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः जनहित खबर के बाद विवाद, पत्रकारों ने खोला मोर्चा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440