7 दिन में ठीक हो जाते हैं इस मंदिर में आकर लकवाग्रस्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, जानकारी डेस्क। राजस्थान के नागौर से 40 किलोमीटर दूर स्थित गांव बुटाटी के लोगों का मानना है कि यहां चतुरदास जी महाराज के मंदिर में लकवे से पीड़ित मरीज सिर्फ 7 दिन में हो जाता है बिल्कुल स्वस्थ।

  • नागौर जिले के कुचेरा गांव में एक ऐसा प्रसिद्ध मंदिर हैं। जहां पर लोगों का मानना है कि अगर कोई लकवाग्रस्त मरीज यहां दर्शन करने आता है तो वह आता तो दूसरों के सहारे पर है लेकिन वो मरीज जाता अपने सहारे से। मान्यता है कि इस गांव में लकवा से ग्रस्त लोग बिल्कुल स्वस्थ होकर लौटते हैं।
  • यहां मरीज के परिजन रोजाना 7 दिन मन्दिर की परिक्रमा लगाते हैं। हवन कुण्ड की भभूति मरीज के शरीर पर लगाते हैं और बीमारी धीरे-धीरे अपना प्रभाव कम कर देती है। शरीर के अंग जो हिलते-डुलते नहीं हैं वह धीरे-धीरे काम करने लगते हैं। लकवे से पीड़ित जिस व्यक्ति की आवाज बन्द हो जाती वह भी धीरे-धीरे बोलने लगता है।
  • इस मंदिर की प्राचीन मान्यता है कि जिस भूमि पर मंदिर का निर्माण हुआ है उस जगह काफी सालों पहले चतुरदास महाराज तपस्या करते थे और उन्हें रोगमुक्त करने का अनोखा वरदान मिला था। इस मंदिर में आज भी लोग बड़ी आस्था के साथ रोग मुक्त होने आतें हैं। मंदिर मरीजों और उसके परिजनों के रहने व खाने की निरूशुल्क व्यवस्था होती है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   75 साल का इंतजार खत्म! अब सड़क से जुड़ेगा नदगल गाँव, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440