भाजपा सरकार से खफा लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड भाजपा सरकार की नीतियों से खफा ब्लॉक यमकेश्वर ज़िला पौड़ी गढ़वाल के ग्राम काण्डी के लोगों ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास नेगी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा की भाजपा राज्य सरकार आज हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। राज्य सरकार ने पहाड़ी क्षेत्रों में व्यापक संसादन नही दिए है, ताकि यहां जीवन यापन करने वाले लोग अपना जीवन सरलता से जी सके। भाजपा की इन नीतियों से नाराज़ लोग कांग्रेस से विकास की आशा लगाते हुए कांग्रेस से जुड़ रहे है। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास नेगी ने कहा की कांग्रेस संविधान को हम आगे बढ़ाएंगे। संगठन को आगे बढ़ाना हमारी पहली प्राथमिता है। जो संविधान में विश्वास रखते हैं, वहीं कांग्रेसी है। देश का इतिहास और कांग्रेस का इतिहास दोनों समान है। कांग्रेस पार्टी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी एवं मजबूत पार्टी है।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास नेगी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस से जुड़ने वालों में सोहन गिरी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामजीवाला, सन्दीप बिष्ट प्रधान ग्राम किमसार, प्रहलाद सिंह प्रधान ग्राम धारकोट, दिनेश शर्मा उपप्रधान धारकोट, राकेश बिष्ट प्रधान ग्राम कस्याली, मुकेश बडोनी ग्राम बड़यूण, उपेन्द्र सिंह ग्राम सेंज, राजेश बिष्ट ग्राम उलेला, महेन्द्र सिंह ग्राम किमसार आदि लोग हैं।

यह भी पढ़ें -   विधानसभा में इस बयान पर बवाल! महिला आरक्षण पर बोलते ही गरजे सीएम धामी, विपक्ष का जोरदार हंगामा”

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440