उत्‍तराखंड में कंगना के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, महाराष्ट्र सरकार का फूंका पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय को तोड़े जाने पर उत्‍तराखंड में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ लोग आक्रोशित हैं। गुरुवार को कई संगठनों ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन का विरोध प्रदर्शन किया। कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में देहरादून में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन चौक पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय रावत का पुतला दहन कर नारेबाजी की।

वहीं, टिहरी के चंबा शहर में भी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया भेदभाव पूर्ण है जो सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रहा है उसके साथ इस तरह का व्यवहार करना निंदनीय है। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता नगर के वीसी गबर सिंह चौराहे पर एकत्र हुए और पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार हमेशा क्षेत्रवाद की बात कर देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का काम करती रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440