कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड गाइड-लाइन का पालन न करने वालों पर पुलिस की कार्यवाही जारी है। इसके तहत पुलिस ने कईयों के चालान किए हैं। साथ ही यातायात नियम तोड़ने व यातायात अवरूद्घ करने व शांतिभंग करने वालों पर भी कार्यवाही की है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि कोविड गाइड-लाइन का पालन कराने के लिए नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस ने बिना मास्क घूमने पर 43 लोगों के चालान किए हैं। जिनसे पुलिस ने 8400 रुपये संयोजन शुल्क वसूल किया। साथ ही इन लोगों को पुनः बिना मास्क के पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। साथ ही पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 75 वाहन चालकों के चालान किए। जिनसे पुलिस ने 37000 रुपए संयोजन शुल्क वसूला। जबकि 5 चालान कोर्ट के किये गये। वहीं पुलिस ने सड़क पर फड़-ठेला लगाकर यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों पर भी कार्यवाही की है। पुलिस ने फड़ फेरी लगाकर यातायात बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए कुल 13 चालान 81 पुलिस एक्ट में किए गए। जिसमें 5500 संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा पुलिस ने आपस में झगड़ रहे दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार इन्द्रानगर ठोकर में रहने वाला शमशाद पुत्र सरफराज व वहीं का निवासी अनस कुबड़ा किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। इसकी सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की धारा 151 में चालान किया है। वहीं लोगों का कहना है कि दोनों स्मैक तस्कर हैं और आये दिन स्मैक तस्करी को लेकर आपस में झगड़ते रहते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440