पुलिस ने सट्टा लगाते एक सटोरिये को दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आईपीएल मैच में सट्टा लगाते एक सटोरिये को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं कोविड व यातायात नियमों के उल्लंघन में पुलिस ने कईयों के चालान किए हैं। जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते रंगे हाथ दबोच लिया। उसके पास से 3120 रुपए की नगदी, सट्टा पट्टी, पेन आदि बरामद हुआ है। काठगोदाम नईबस्ती में रहने वाले इस सटोरिये को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहनकर घूमने पर 140 चालान कर 19700 रुपये संयोजन शुल्क वसूल किया है। जबकि फेरी लगाकर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने 24 चालान 81 पुलिस एक्ट में किए गए। जिसमें 6250 संयोजन शुल्क वसूला गया। इधर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस की कार्यवाही जारी है। कोविड नियमों का पालन कराने के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शहर कोतवाल की अगुवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने मोटर अधिनियम में 43 नगद चालान कर 23000 रुपए संयोजन शुल्क वसूल किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440