Police arrested the thief with two stolen bikes, had blown up the bikes on New Year
समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने नए साल पर चोरी गई बाइकों के साथ एक चोर को गिरफ्तार (A thief arrested with stolen bikes) किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में गौलापार निवासी गौरव रैक्वाल पुत्र नंदन सिंह रैक्वाल ने कहा कि एक जनवरी की शाम को उसने अपनी बाइक मंगलपड़ाव स्थित पिज्जा रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थी। जब वह कुछ देर बाद बाहर आया तो उसकी बाइक गायब (bike missing) थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई है। वहीं कारखाना बाजार से भी एक चोरों ने एक बाइक चुरा ली। खेड़ा गौलापार निवासी आशीष शर्मा ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि उसने अपनी बाइक कारखाना बाजार लोहार गली में खड़ी की थी जिसे अज्ञात चोर ने चुरा लिया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। चोरों की पहचान के लिए पुलिस ने घटनास्थलों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया। इसके आधार पर पुलिस के हाथ सफलता लग गई। पुलिस ने चोर शाहनवाज खान पुत्र मो अशफाक निवासी इंद्रानगर वनभूलपुरा को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (Uttarakhand Open University) के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी गई दोनों बाइकें बरामद कर ली हैं। आरोपी ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए ही उसने बाइकें चोरी की हैं। पुलिस ने पकड़े गऐ चोर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी जगदीप सिंह नेगी, एसआई नीरज चौहान, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, अरुण राणा, भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















