वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे युवक को चाकू के साथ पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सर्द रातें घने कोहरे के बीच पुलिस विभाग हमेशा अपने कर्तव्य का ध्यान रखता है, मित्र पुलिस के स्लोगन पर चलकर लोगों को सुरक्षा प्रदान करता नजर आता है। ऐसा ही एक वाकया बीते दिनों गश्त के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग कर रही पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

बनभूलपुरा थाने में तैनात एसआई संजीत राठौर बीती देर शाम स्टेशन के समीप अपने दल बल के साथ गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है सूचना पाकर पुलिस ने युवक को जवाहर नगर वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया उसकी तलाशी ली जिसके पास से एक चाकू बरामद हुआ पुलिस ने उससे पूछताछ की उसने अपना नाम रजत सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी गोकुल नगर दमवादूंगा बताया पुलिस के अनुसार वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   फर्जी TET सर्टिफिकेट से बनी थी सरकारी टीचर की नौकरी! उत्तराखंड में बड़ा खुलासा, तीन शिक्षक निलंबित
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440