स्मैक खरीद फरोख्त में शामिल वांछित तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को सफलता मिल रही है आये दिन कोई ना कोई नशे का तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ रहा है। मंगलवार को बनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक की खरीद फरोख्त में शामिल तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ संबंधित धारा में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले पर सियासत गरम, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार जावेद पुत्र अमानत हुसैन निवासी इन्द्रानगर, बड़ी रोड स्मैक तस्करी में वांछित था। पुलिस लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। जिसमें पुलिस को बीती रात सफलता हाथ लगी पुलिस ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कारवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार वह पूर्व में भी नशे की तस्करी में कई बार जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 5 जुलाई: हल्द्वानी के 5 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा-163 लागू, जानिए क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440