पुलिस ने दबोचे शराब तस्कर और सटोरिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने शराब तस्कर व सटोरिये को गिरफ्तार किया है। तीनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री के साथ ही आईपीएल सीजन के चलते सट्टा कारोबार भी चरम पर पहुंच गया है। इसके खिलाफ पुलिस अभियान चलाये हुए है। इस क्रम में मुखानी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 40 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। पकड़ा गया तस्कर दिनेशपुर के अर्जुनपुर का रहने वाला है और इस कार्य को लंबे समय से अंजाम देता चला आ रहा है। इसके अलावा पुलिस ने एक सटोरिये को भी गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस को गश्त के दौरान एक युवक संदिग्धावस्था में दिखा। पूछताछ में वह सकपका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो 3050 रूपये की नगदी, सट्टे की पर्चियां व मोबाइल फोन बरामद हुआ। पकड़े गये सटोरिये ने बताया कि वह आईपीएल मैचों में ऑफ लाइन व ऑन लाइन सट्टा लगाने का काम कर रहा है। एसओ सुशील कुमार के अनुसार पकड़े गये सटोरिये का अपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में भी कई बार सट्टा समेत अन्य मामलों में जेल की हवा खा चुका है। जिसे देखते हुए उसे गुंडा एक्ट में निरुद्ध करने की संस्तुति प्रशासन से की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440