समाचार सच, हल्द्वानी। चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोर ने अपना जुल्म भी कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि बीते दिनों नगर में मोबाइल चोरों ने अपना आतंक मचाया हुआ था। चोर आए दिन किसी न किसी घर को निशाना बना रहे थे। यहां तक की एक ही रात आधा दर्जन से अधिक घरों में भी चोरों ने सेंध लगा दी थी। 6 अक्टूबर की रात भी चोरों ने बनभूलपुरा क्षेत्र के इन्द्रानगर में रहने वाले फुरकान के घर से मोबाइल फोन पार कर लिये थे। इस मामले में उसने काबुल का बगीचा निवासी मोहम्मद फरमान पुत्र मोहम्मद मोईन पर घर से तीन मोबाइल फोन उड़ाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी। इसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुट गई थी। इधर बीती रात पुलिस को मुखबिर से यह सूचना मिली कि एक चोर शनिबाजार मैदान में चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गया युवक फरमान निकला और उसके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर लिये। पकड़े गये चोर ने पुलिस के सामने अपना जुल्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल के लिए रवाना कर दिया है।
चोर को पकड़ने वाली टीम में एसआई रमेश पंत, एसआई मनोज पाण्डेय, कांस्टेबल रूपबसन्त राणा, प्रवीन आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


