पुलिस को मिली सफलता : एक किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भोडिया पड़ाव चौकी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उससे अहम जानकारियां पुलिस को मिली हैं। तस्कर को कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में चरस की बड़ी खेप लाई जाने वाली है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान नवाबी रोड में खंडेलवाल कॉम्पलैक्स में तस्कर को दबोचने के लिए अपना जाल बिछा दिया। इस बीच वहां संदिग्धावस्था में खड़े युवक को जब पुलिस ने पास आने को कहा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर आस-पास पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके थैले से एक किलो चरस बरामद हुई। इस पर तस्कर जिशान उर्फ शान पुत्र ताहिर हुसैन निवासी हाउस नं.32 पीडब्ल्यूएफ, आवास विकास हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पकड़े गये तस्कर ने बताया कि वह उक्त चरस पहाड़ से खरीद कर लाता है और यहां ग्राहकों को महंगे दामों में बेचने का काम करता है। वह इस कार्य में लंबे समय से संलिप्त रहा है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। जिनके आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी के अनुसार पकड़ा गया तस्कर व उसका भाई कॉम्पलैक्स के समीप ही केबिल के कारोबार की आड़ में चरस तस्करी के कारोबार को अंजाम दे रहे थे। उसके भाई पर धारा 307 के तहत भी मुकदमा पहले से दर्ज है। जबकि पकड़े गये तस्कर का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440