पुलिस ने ऑपरेशन कामधेनु के तहत आठ हजार से ज्यादा पशुओं का रजिस्ट्रेशन, पालतु पशुओं को आवारा छोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें

Police has registered more than eight thousand animals under Operation Kamdhenu, strict action will be taken against stray animals

समाचार सच, हल्द्वानी। सार्वजनिक स्थानों पर अक्सर आवारा पशुओं के विचरण करने के कारण कई बार राष्ट्रीय राजमार्गाे सहित लिंक मार्ग में जाम की स्थिति एवं यातायात दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके अतिरिक्त आवारा पशु किसानों की खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिनका संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा संपूर्ण प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन कामधेनु चलाया जा रहा है। ऑपरेशन कामधेनु को सार्थक रूप से सफल बनाने हेतु जनपद नैनीताल स्तर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल द्वारा अधिनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों को निर्देशित किया गया है। जिसके माध्यम से जनपद पुलिसकर्मियों द्वारा आवारा पशुओं को पशुपालन विभाग के माध्यम से गौ सेवा सदन एवं गौशालाओं में भेजा जा रहा है। वहीं पुलिस के बीट आरक्षी प्रत्येक घर-घर जाकर पालतू मवेशियों का डाटा संकलन कर पशुपालन विभाग के माध्यम से उनका रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। जिससे किसी भी पशुपालक द्वारा अपने पालतू मवेशियों को आवारा छोड़ने पर उन पर सख्ती से कार्यवाही की जा सके।

इसी अभियान के अन्तर्गत थाना चोरगलिया भगवान सिंह महर के नेतृत्व में उप निरीक्षक जगबीर सिंह
हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह ऑपरेशन कामधेनु को सार्थक बनाने के उद्देश्य से डॉ. आयुष नेगी (पशुपालन विभाग) एवं उनके कर्मचारी गणों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अब तक कुल 8000 से अधिक पशुओं का रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं। इसी के अन्तर्गत सोमवार को भी चोरगलिया थाना पुलिस द्वारा पशुपालन विभाग के साथ चोरगलिया के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कुल 10 से अधिक पशुओं का रजिस्ट्रेशन करवाया गया।

यह भी पढ़ें -   फरीदाबाद-दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर नैनीताल खाई में गिरा, 2 की मौत; 14 घायल, 6 सुरक्षित

जिससे आवारा पशुओं के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी, किसानो की फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के अतिरिक्त पालतू मवेशियों को संरक्षण एवं आवारा घूमने वाले पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कुंडली में शनि कमजोर होने पर पैसा आता तो है, लेकिन रुकता नही दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440