समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस मोबाइल एप सैल ने चोरी गए व गुम हुए कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की कीमत लाखों रूपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइलों को शिकायतकर्ताओं के सुपुर्द कर दिया है। नगर व आस-पास के क्षेत्रों में कई मोबाइल चोरी व गुम होने की शिकायतें पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इन मोबाइलों की बरामदगी को लेकर एसएसपी ने एसपीसिटी, सीओ के पर्यवेक्षण व एसओजी प्रभारी अबुल कलाम के नेतृत्व में पुलिस मोबाइल एप सैल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पर पुलिस मोबाइल एप सैल ने 208 मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कीमत 2253430 रूपये बताई गई है। इसमें ओप्पो, विवो, ओनर, एमआई, सैमसेंग, आइटेल, रेडमी, वन प्लस, टेक्नो, लाईफ, मोटो, एचटीसी, इनफोक्स, नोकिया, लावा, लेनेवो, रियलमी, जीओनी, आस्यूस व पोको कंपनी के कीमती मोबाइल शामिल हैं। यह मोबाइल उत्तराखंड के अलावा बाहरी राज्यों राजस्थान, बिहार, झारखंड, पंजाब व उत्तर प्रदेश से बरामद किए गए हैं। जिन्हें शनिवार को एसपी राजीव मोहन ने शिकायतकर्ताओं के सुपुर्द किया। शिकायतकर्ताओं ने मोबाइल प्राप्त करने के बाद पुलिस के प्रयासों की सराहना की। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में कांस्टेबल अशोक सिंह रावत व चन्दन सिंह भी शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



