ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ पुलिस करेगी कड़ी कार्यवाही

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन कराने हेतु नैनीताल पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा नैनीताल जनपद के सभी सर्किल प्रभारियों व थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए है इसी आदेशानुसार मंगलवार एसपी क्राइम जगदीश चंद्र व एसपीसिटी हरबंस सिंह सहित सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों के साथ (इमाम, पुजारी, गुरूद्वारा ग्रंथियों व पादरियों) के साथ कोतवाली परिसर में स्थित मीटिंग हॉल में बैठक आयोजित की गयी जिसमें सभी को पर्यावरण संरक्षक विभाग नैनीताल से आए प्रतिनिधियों ने डेसीबल मापक यन्त्र द्वारा डेमोंस्ट्रेसन दिखाया गया जिसमें लाउडस्पीकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मापदण्डों के विपरीत प्रदर्शित हुआ। इसी क्रम में सभी धार्मिक प्रतिनिधियों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों, लाउडस्पीकरों को उतारने हेतु निर्देशित कर इन यंत्रों को पूर्ण से वर्जित किए जाने को कहा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में आज से बड़ा बदलावः बिना मान्यता नहीं चलेंगे मदरसे, नई शिक्षा व्यवस्था लागू, सीएम धामी ने बांटे प्रमाणपत्र

उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लघंन करने पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1886 के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु चेतावनी दी गयी तथा सभी से पुलिस व प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गयी। गोष्ठी में सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ महीने सूर्य देव को अर्घ्य देना, तांबे और गेहूं का दान करना तथा भगवान वामन की पूजा करना विशेष फलदायी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440