जिलेभर में अलविदा जुमा की नमाज अता कर मांगी अमन-चैन की दुआ, ईद की तैयारियां शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिलेभर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अता कर हजारों रोजेदारों ने अमन-चैन की दुआ मांगी। इधर आखिरी जुमे की नमाज के साथ ही ईद की तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है

शुक्रवार को शहर की अलग-अलग प्रमुख मस्जिदों में तय वक्त पर नमाज अता कराई गई। नमाजियों ने खुदा के दरबार में सिर झुकाकर मुल्क की तरक्की और अमन-चौन की दुआ मांगी। नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अलविदा जुमा की नमाज के साथ ही लोग ईद की तैयारियों में भी जुट गए हैं। बाजारों में काफी चहल-पहल नजर आई। कपड़ों के अलावा सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। विभिन्न मस्जिदों में मौलानाओं ने नजाम अता कराई। बता दें कि पिछले दो साल बाद ईद के मुबारक मौके पर मस्जिदों में नमाजियों का जमावड़ा लगा है। दो साल से लगातार घर पर ही ईद की नमाज अता की जा रही थी। अब जब कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो गया है, इस बार ईद के मौके पर काफी रौनक देखने को मिल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440