24 सितंबर को हरिद्वार में होने वाले विशाल ब्राह्मण महाकुंभ की तैयारियां जोर-शोर से, कई राज्यों से बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे ब्राह्मण समाज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा 24 सितंबर को हरिद्वार में होने वाले विशाल ब्राह्मण महाकुंभ की तैयारियां जोर-शोर चल रही है। भारतवर्ष से कई राज्यों से ब्राह्मण एवं ब्राह्मण संगठन अपनी भागीदारी करने जा रहे हैं। उक्त जानकारी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाकुंभ आयोजन के संयोजक पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि उक्त आयोजन को सफल बनाने को लेकर देश के अधिकतर राज्यों को भ्रमण पूरा चुका है। भ्रमण के दौरान उक्त महाकुंभ के सफल आयोजन के लिये ब्राह्मण एवं ब्राह्मण संगठनों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी एवं नैनीताल जिले से बड़ी संख्या में ब्राह्मण सम्मिलित होंगे

बीते दिवस यहां नवाबी रोड स्थित एक रूद्राक्ष बैंकट हॉल में आयोजित महासभा की बैठक को सम्बोंधित करते हुए पं0 विशाल शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त भारतवर्ष से कई राज्यों से ब्राह्मण एवं ब्राह्मण संगठन अपनी भागीदारी करने जा रहे हैं। ब्राह्मण महाकुंभ में प्रकार के समक्ष 11 सूत्री मांगों को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि लगातार सरकार में ब्राह्मणों की हो रही अनदेखी से समाज में रोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों में दुरुपयोग एवं ब्राह्मणों को आर्थिक आधार पर आरक्षण एवं पुजारी पुरोहितों को मासिक भत्ता, कश्मीर में हुए नरसंहार की न्यायिक जांच, भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय विकास सहित आदि मांगे है। उनका कहना था कि अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो समस्त भारतवर्ष के ब्राह्मण सरकार को एक आवाज में एक संदेश देंगे कि ब्राह्मण सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल नहीं होगा। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण समस्त उत्तराखंड से बढ़कर भागीदारी करें और एकता का परिचय दें क्योंकि यह स्वाभिमान की लड़ाई होने जा रही है जो हर ब्राह्मण के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -  

बैठक में मुख्य रूप से राकेश जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष, ललित पांडे जिलाध्यक्ष नैनीताल सुनील बमेंठा प्रदेश सचिव, मोहन कांडपाल, विजय त्रिपाठी प्रदेश संगठन मंत्री, नवीन शर्मा, नरेश पंत, उमा पंत, निशा वैला, हेमा पांडे, विपिन बहुगुणा, सतीश खुल्वे, प्रेमलता पाठक, चंद्रप्रकाश जोशी, बीना जोशी, नीरज सुयाल, महेश चंद्र तिवारी, मीना सुयाल व सुशील शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में हरीश रावत का शक्ति प्रदर्शन, नीतीश पर ‘पलटूराम’ टिप्पणी से लेकर BJP पर निशाना

Preparations for the huge Brahmin Mahakumbh to be held in Haridwar on 24th September are in full swing, Brahmins from many states will participate in large numbers.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440