श्री गुरु सिंह जी प्रकाशोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से, 3 को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सिक्ख गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के तत्वावधान में श्री गुरु गोविन्द सिंह जी का 356 वां प्रकाश उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 3 जनवरी को महानगर में भव्य नगर कीर्तन निकला जायेगा और 5 जनवरी को धार्मिक दीवान वं लंगर का आयोजन श्री रामलीला मैदान किया जायेगा।

रविवार को यहां सिक्ख गुरुदार श्री गुरु सिंघ सभा में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य सेवादार सं. रंजीत सिंह तथा नगर कीर्तन इंचार्ज स. नरेंद्रजीत सिंह ने संयुक्त रूप से श्री गुरु सिंह जी के प्रकाशोत्सव की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसम्बर से 2 जनवरी तक प्रातः 5.30 बजे श्री गुरु सिंघ सभा गुरद्वारा से महानगर हल्द्वानी के अलग-अलग गुरुद्वारा साहिब के लिए प्रभात फेरियां निकाली जायेगी। 1 जनवरी को टर्बन-डे मनाया जायेगा। जिसमें सिक्ख युवक व महिलायें अलग-अलग रंगों की पगड़िया पहन कर शहर में पैदल मार्च करेंगे। उक्त मार्च प्रातः 11.30 बजे से श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल से शुरू होकर नैनीताल मार्ग, रोडवेज बस स्टेशन, सिंधी चौराहा, मीरा मार्ग से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में समाप्त होगा। इस टर्बन-डे का उद्देश्य नौजवान पीड़ी को पगड़ी पहनने के लिए उत्साहित करना है।

नगर कीर्तन इंचार्ज स. नरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि 3 जनवरी को प्रातः 11 बजे से स्थानीय श्री रामलीला मैदान से भव्य नगर कीर्तन शुरू होगा। नगर कीर्तन नैनीताल मार्ग, तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाईन, रोडवेज, रेलवे बाजार, नया बाजार, मीरा मार्ग, मंगल पड़ाव, सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा होते हुए पुनः श्री रामलीला मैदान पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को श्री रामलीला मैदान में श्री गुरु सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर धार्मिक दीवान सजाया जायेगा। साथ ही प्रातः 9.30 बजे से सायं 4 बजे तक भव्य लंगर का आयोजन किया जायेगा। Preparations for Shri Guru Singh Ji Prakashotsav in full swing, grand city kirtan will be held on 3rd

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में मीडिया शिक्षा का बड़ा बदलाव, अब पढ़ाई जाएगी एआई और प्राचीन भारतीय संचार व्यवस्था
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440