प्रेस क्लब हल्द्वानी ने किया गुरूद्वारा चार साहिब जादे के अध्यक्ष अमनदीप व सचिव हरजीत को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित गुरूद्वारा चार साहिब जादे के अध्यक्ष अमनदीप सिंह व सचिव हरजीत सिंह को कोरोना योद्घा सम्मान मिला है। प्रेस क्लब हल्द्वानी ने यह सम्मान उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉक डाउन में जरूरतमंदों को लंगर उपलब्ध कराने व अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया है। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने लॉकडाउन में गुरूद्वारा कमेटी द्वारा जरूरतमंदों की मदद व सेवा के कार्यों की सराहना की। कहा कि गुरूद्वारा कमेटी ने लॉक डाउन में नगर व आस-पास के क्षेत्रों में फंसे स्थानीय लोगों के अलावा प्रवासियों तक जिस तरह लंगर पहुंचाने का कार्य किया, वह काबिले तारीफ है। कहा कि जरूरतमंदों व असहघयों की मदद ही सच्ची गुरू सेवा है।

इस दौरान गुरूद्वारा कमेटी ने प्रेस क्लब अध्यक्ष को सरोपा भेंटकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, महामंत्री मनोज पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, सुशील शर्मा, अजय चौहान, प्रवीण चोपड़ा, कमल जोशी, अनुराग वर्मा, नीरू भल्ला, फरहत रउफ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440