कोरोना योद्धा बनी पुलिस अधिकारियों को प्रेस क्लब हल्द्वानी ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें

आईजी, एसएसपी समेत यातायात पुलिस प्रभारी व उपनिरीक्षक को प्रदान किये प्रशस्ति पत्र

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमणकाल में योद्धा बनी पुलिस अधिकारियों को प्रेस क्लब हल्द्वानी द्वारा सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। ज्ञात हो कि क्लब ने कोरोना काल में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने व इससे संबंधित अन्य कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने का बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में क्लब टीम ने तीसरे दिन शुक्रवार को सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला के कार्यालय में पहुंच कर उन्हें प्रशस्ति पत्र व फूल गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान आईजी ने क्लब टीम का आभार व्यक्त किया।

तद्पश्चात क्लब टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा से उनके कार्यालय बहुद्देशीय भवन में मुलाकात की और कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन में उनके द्वारा किये सराहनीय कार्यों के लिये उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया।

इधर पंजाब केसरी ब्यूरो कार्यालय में भी क्लब के पदाधिकारियों ने यातायात पुलिस प्रभारी महेश चन्द्रा तथा उपनिरीक्षक मोहन डोभाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कोरोना काल में उनके द्वारा किये जा रहे सहरानीय कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 28 सितम्बर 2026, सोमवार | द्वितीया तिथि का पार्वण श्राद्ध आज, जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

प्रेस क्लब टीम में मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, संरक्षक तारा चन्द्र गुरूरानी, अध्यक्ष संजय तलवाड़, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, खेल प्रकोष्ठ परवीन चोपड़ा, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, सचिव सुशील शर्मा, प्रचार सचिव फरहत रउफ, उपसचिव कमल जोशी, सुश्री नीरू भल्ला सहित आदि पत्रकारगण शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विपिन गुप्ता निर्विरोध चुने गए कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के डेलीगेट, व्यापारियों में खुशी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440